उन्नाव एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाली घटना: फॉर्च्यूनर पलटी, चेहरे दो हिस्सों में बंटे – चार की मौत

Uncategorized December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
उन्नाव एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाली घटना: फॉर्च्यूनर पलटी, चेहरे दो हिस्सों में बंटे – चार की मौत

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाली घटना: फॉर्च्यूनर पलटी, चेहरे दो हिस्सों में बंटे – चार की मौत

गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी और बड़े कारोबारी अशोक अग्रवाल अपने भतीजे अभिनव अग्रवाल, दोस्त आकाश गुप्ता और दिल्ली निवासी अभिनेष कौशल के साथ लखनऊ की ओर जा रहे थे। लेकिन आज सुबह 5 बजे उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उनका सफर रूह कंपाने वाले हादसे में बदल गया।

चारों लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार थे, जो लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया। सड़क पर घना कोहरा और चालक की गाड़ी को संभाल न पाने की वजह से फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की छत उड़ गई और अंदर बैठे एक व्यक्ति के चेहरे दो हिस्सों में बंट गए। इतना ही नहीं, गर्दन तक टूट गई, और हादसा देखने वाला हर व्यक्ति सहम गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। चारों शवों को फॉर्च्यूनर से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एयरबैग खुलने के बावजूद कोई नहीं बचा

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर के एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि चारों की जान नहीं बच सकी। दैनिक भास्कर के अनुसार, शवों की हालत इतनी खराब थी कि पहचानना भी मुश्किल हो गया।

अशोक अग्रवाल और कार सवार ओपी राजभर के करीबी थे

अशोक अग्रवाल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे और उनके साथ सफर कर रहे लोग लखनऊ से अयोध्या में वैश्य समाज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, और वहां ओमप्रकाश राजभर से मिलने वाले थे।

मंत्री ओपी राजभर भी पहुंचे

हादसे की सूचना मिलने पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर उन्नाव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजभर ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गांव ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अशोक अग्रवाल लगातार लखनऊ आते रहते थे, और इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।

खबर शेयर करें: