छत्तीसगढ़

CG News: आरक्षक ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव, जशपुर का था रहने वाला 

जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़ में जगदलपुर के परपा में पोस्टेटड एक आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया है। उसके कमरे में फंदे से लटकता शव मिला है। ये जशपुर जिले का रहने वाला था। फिलहाल परपा में यातायात विभाग में था।

लेकिन कुछ दिन पहले ही इसका परपा से लोहंडीगुड़ा तबादला हो गया था। फिलहाल पुलिस प्रारंभिक रूप से पारिवारिक कारणों की वजह से सुसाइड करने की बात कह रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

घर में परिवार के लोग थे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संदीप बाकला (42) है। ये परपा थाना के पीछे स्थित पुलिस सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह इसकी पत्नी और साला दोनों घर पर मौजूद थे।

वहीं सुबह वह अपने कमरे में गया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद उसने पंखे से रस्सी का फंदा बांधा और झूल गया। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उसे किसी काम को लेकर आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पत्नी और साला दोनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की।

शव को भिजवाया अस्पताल









फिर मामले की जानकारी परपा थाना के अन्य स्टाफ को भी दी गई। वहीं जवान और अफसर भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से दरवाजा खोला गया। कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

आत्म हत्या क्यों की? स्पष्ट नहीं

आरक्षक ने आत्म हत्या क्यों की है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन पहले इसका लोहंडीगुड़ा तबादला हुआ था। क्या ये जाना नहीं चाह रहा था? इसपर किसी तरह का दबाव था? क्या मेंटली टॉर्चर हो रहा था? सुसाइड के बाद अब ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कारणों की वजह से सुसाइड की बात कही है। ऐसे में इन दोनों एंगल पर बारीकी से जांच होने पर ही सुसाइड की असल वजह सामने आएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि, पत्नी का बयान लिया जाएगा। फिर मामले की जांच की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button