छत्तीसगढ़

CM साय आज सोनाखान का दौरा करेंगे, 119 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और 31 नए कार्यों का भूमिपूजन

सोनाखान (कसडोल): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के समग्र विकास के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपये के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के विकास पैकेज में 75 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत वाले 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे ये योजनाएं तुरंत जनता के लिए समर्पित हो जाएंगी। वहीं, 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये की लागत वाले 31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जो भविष्य में क्षेत्र की प्रगति को गति देंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button