छत्तीसगढ़

CG News : कच्चे मकान की दीवार गिरने से मासूम की मौत, दादी की हालत गंभीर

 

जगदलपुर। बस्तर जिले के अलनार में एक दुखद हादसा हुआ है, जहाँ एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र लोकेश नाग की मौत हो गई। इस घटना में लोकेश की दादी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

यह हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ, जब परिवार के 10 सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक दीवार ढह गई और लोकेश तथा उनकी दादी मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन लोकेश की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, डॉक्टरों के न होने के कारण परिजनों को लगभग 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद, शव को डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। घायल दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button