छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव विकासशील की बुलाई अहम बैठक, सभी विभागीय सचिवों की होगी मौजूदगी

— वाणिज्य, उद्योग और जनसंपर्क विभागों की रणनीतियों पर चर्चा, पीएम गति शक्ति व जेम पोर्टल पर प्रस्तुति

मुख्य सचिव विकासशील की बुलाई अहम बैठक, सभी विभागीय सचिवों की होगी मौजूदगी
— वाणिज्य, उद्योग और जनसंपर्क विभागों की रणनीतियों पर चर्चा, पीएम गति शक्ति व जेम पोर्टल पर प्रस्तुति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दो दिवसीय कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस के बाद, मुख्य सचिव विकासशील मंगलवार सुबह 10 बजे विभागीय सचिवों की एक उच्च स्तरीय बैठक लेंगे।

इस बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव शामिल होंगे। बैठक के दौरान वाणिज्य व उद्योग विभाग के सचिव पीएम गति शक्ति और जेम पोर्टल से खरीदी के विषय पर प्रजेंटेशन देंगे। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग के सचिव मीडिया से संवाद और जनता तक संदेश पहुंचाने की रणनीति पर प्रस्तुति करेंगे।

बैठक का उद्देश्य विभागीय योजनाओं, परियोजनाओं और मीडिया संचार रणनीतियों की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय करना है।

👉 राज्य प्रशासन की दिशा तय करने वाली यह बैठक प्रदेश के सरकारी फैसलों और योजनाओं में अहम भूमिका निभाएगी।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button