छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा
सुहेला पहुंचे मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। दुर्गोत्सव मैदान स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने हेलीपेड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में विकास योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






