छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ कड़केगी बिजली! मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऐलो अलर्ट

0
787

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आसमान से आग बरस रहा है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। इन सब के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल पायेगी। रायपुर मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग की माने तो आज 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मेध गर्जन एवं अंधड़ के साथ कुछ स्थानों में बिजली गिरने की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश के डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री सी सबसे अधिकतम तापमान रहा। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सी केवीके डूमरबहार में दर्ज किया गया। शुक्रवार को रायपुर के माना एयरपोर्ट में सबसे अधिक तापमान 42.0, बिलासपुर 42.4, पेंड्रारोड 41.3, अम्बिकापुर 40.5, जगदलपुर 41.8, दुर्ग 42.6, राजनांदगांव 43.0 डिग्री रहा।

 

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है। असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है।

 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान, 20 से 21 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में और 20 अप्रैल को उत्तराखंड में तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 20 से 20 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

20 से 22 अप्रैल तक मौसम कैसा रहेगा

20 से 21 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और तूफान संभव है। 20 और 22 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है।

20 से 22 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

शुक्रवार को कहाँ हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

कर्नाटक में छिटपुट बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग जागो में बारिश हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here