महानदी नाव दुर्घटना अपडेट: शनिवार की सुबह मिली 6 और लाश! मृतकों में तीन महिला और तीन बच्चे..

0
769

🅾️🅾️महानदी नाव दुर्घटना अपडेट: शनिवार की सुबह मिली 6 और लाश! मृतकों में तीन महिला और तीन बच्चे..

🅾️🅾️पंचगांव में स्थित महानदी में 70 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं।

🅾️🅾️लापता महिला की तलाश जारी है।

🅾️🅾️अब तक इस हृदय विदारक घटना में 7 मौते हो चुकी…जिसमे में 4 महिला और तीन बच्चे है।

🅾️🅾️रायगढ़ कलेक्टर और एसपी भी रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे

🅾️🅾️वहीं झारसुगुड़ा के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे

🅾️🅾️घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दुख जताया है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

 

रायगढ़। शुक्रवार की दोपहर ओडिसा के पंचगांव में स्थित महानदी में 70 श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने की घटना में अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। जिसमे तीन महिला और तीन बालक है। वहीं एक लापता महिला की तलाश जारी है। अब तक इस हृदय विदारक घटना में 7 मौते हो चुकी है। जिसमे में 4 महिला और तीन बच्चे है।

घटना की जानकारी मिलने पर रायगढ़ कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे थे। वहीं झारसुगुड़ा के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर निगरानी रख रहे थे। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने दुख जताया है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

कल एक और आज मिली 6 लाशें

कल हादसे के बाद  1 महिला का शव बरामद कर लिया गया था। उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गयी थी और  7 लोग लापता बताये जा रहे थे। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। जिसमे से आज तीन महिला और तीन बच्चों का शव आज शनिवार सुबह बरामद किया गया। सभी प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।

कैसे हुआ हादसा

रायगढ़ जिले से लगे हुए ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के पंचगांव में शुक्रवार की दोपहर रायगढ़ जिले के करीब 70 लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर पत्थरसेनी गए हुए थे, जहां आए वापसी के दौरान जर्जर नाव बीच नदी में भार अधिक हो जाने की वजह से बीच से टूट गई। एकाएक नाव के टूटने से सभी लोग पानी मे समा गए और मौके पर लोगो की चीख पुकार मच गई। इस घटना में कई लोगो ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई तो कुछ लोगों को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा किसी तरह बचाया जा सका इसके बावजूद कल ही एक महिला की लाश मिली थी और 7 लोग लापता थे।

शनिवार की सुबह 6 बजे से नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए महानदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके तहत गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी।

इस बीच सुबह सवा 8 बजे एक पीकू राठिया उम्र 07 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली का शव मिला और बाद में एक महिला राधिका राठिया 27 साल एवं राधिका के बेटे नवीन राठिया 7 साल का भी शव मिला वहीं एक और महिला तेरसबाई राठिया, लक्ष्मीन राठिया और बालक कुणाल राठिया का भी शव गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला है।

कुल मिलाकर आज सुबह से 06 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नदी में नाव डुबने की घटना में कोतरलिया कि सभी 14 लोग सुरक्षित हैं। मृतकों और लापता लोगो मे खरसिया के अंजोरीपाली गांव के लोग ही शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here