CG News: 30 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती…इलाज जारी..

0
42

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में फूड प्वाइजनिंग से 30 लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं बच्चों और आस-पास के लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद सभी बीमार हो गए। इसके बाद सभी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मामला पंडरिया के तोरला नवागांव क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम के तहत भंडारे का आयोजन किया गया था। इस खाने को खाकर महिलाएं व बच्चे समेत काफी लोगों की तबियत खराब हो गई। इस घटना के बाद सभी को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी भर्ती मरीजों में फूड प्वाइजनिंग का मामला पाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here