छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले दिनों और कड़ाके की संभावना

छत्तीसगढ़ December 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले दिनों और कड़ाके की संभावना

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अगले दिनों और कड़ाके की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर जिले में तापमान सिर्फ 5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से बिना गर्म कपड़े पहने घर से बाहर न निकलने, अति आवश्यक होने पर ही गर्म कपड़े पहनकर निकलने और आस-पास अलाव जलाकर ठंड से बचाव करने की सलाह दी है।

खबर शेयर करें: