छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, तापमान में गिरावट जारी
छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी, तापमान में गिरावट जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार गिरते न्यूनतम तापमान के बीच मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 8 दिसंबर को मैनपाट में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
शीतलहर अलर्ट
-
मौसम विभाग ने 10 दिसंबर तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
-
मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में रातें बेहद ठंडी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
तापमान की स्थिति
-
माना: 8 डिग्री
-
रायपुर: 12 डिग्री
-
बिलासपुर: 10.6 डिग्री
-
पेंड्रारोड: 9.8 डिग्री
-
अम्बिकापुर: 5 डिग्री
-
जगदलपुर: 10.6 डिग्री
-
दुर्ग: 10.4 डिग्री
-
राजनांदगांव: 9.5 डिग्री
पहाड़ी इलाकों में सुबह घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।