छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज भी तेज अंधड़ और बारिश के आसार, तापमान में गिरावट, जानें IMD का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की धूप है, तो कहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम में बदलाव होने से तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन का पारा में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच वातावरण नम हो गई है। ठंडी हवाएं चल रही है। आज एक दो जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिमी हवाओं के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। वहीं उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button