छत्तीसगढ़

CG News: बरात से लौट रहे शिक्षक हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में 2 की मौत, दो घायल

 

कोरबा। देर रात कोरबा जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। घटना दीपका कुचेना मार्ग पर शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर घटना घटी है। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे की है।

बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के शिक्षक और स्टाफ थे। जो शादी कार्यक्रम में बरात दीपका शक्तिनगर गए हुए थे। देर रात वापस लौटते समय सड़क किनारे पेड़ से कार जा टकराया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को दिए गई। जहां आगे की कार्यवाही शुरू की गई। बताया जा रहा है कि कोरबा के खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी सुभम दीप 30 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी चंद्रभान और सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें कोरबा की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के स्टाफ समेत परिजन और उनके शुभचिंतक मौके पर पहुंचे।

दीपका थाना में पदस्थ एएसआई खगेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही की गई। वहीं शव का पंचनामा कर उनके परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button