रायगढ़

Raigarh: रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की ऑफिशियल विजिट कार्यक्रम का शानदार आयोजन, आशा प्रशासक देखभाल गृह में किया जरूरत की सामग्री का वितरण

रायगढ़।  शहर के रोटरी क्लब रॉयल रायगढ़ के सदस्यों ने विगत 6 जून को अध्यक्ष आशीष महमिया सचिव अंकित अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सफल यात्रा कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया। अध्यक्ष आशीष महमिया ने बताया कि सर्वप्रथम प्रथम क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अखिल मिश्रा व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रोटेरियन सारंग भिडे का गुलदस्ता से आत्मीय सम्मान किया इसके पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया निरीक्षण – – क्लब अध्यक्ष आशीष महमिया ने बताया कि सुबह 10 बजे से स्थल भ्रमण क्लब द्वारा किए गए विभिन्न स्थायी सेवा कार्यों का निरीक्षण अतिथियों को कराया गया इसके अंतर्गत बंजारी मंदिर में क्लब द्वारा परमानेंट प्रोजेक्ट के रूप में निर्मित शेड का अवलोकन किया गया व मंदिर परिसर में दो व्हील चेयर की आवश्यकता का ख्याल रखते हुए क्लब द्वारा डीजी रोटेरियन अखिल मिश्रा के करकमलों से प्रदान किया गया। इसके पश्चात
क्लब द्वारा किए गए तराईमल विद्यालय नवीनीकरण कार्य को डीजी सर को दिखाया गया उक्त सभी कार्यो का डीजी रोटे अखिल मिश्रा जी ने दिल से तारीफ की। दोपहर में सभी सदस्यों ने एक सामूहिक लंच होटल अकॉर्ड में आयोजित किया। जिसमें अतिथि डीजी सर सहित सभी सदस्य सम्मिलित हुए।

सेवा प्रकल्प कार्यक्रम – – वहीं शाम चार बजे जीवन आश्रय सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आशा प्रशामक देखभाल गृह बांझीनपाली रोड़ सर्वेश्वरी स्कूल के पास जूटमिल रायगढ़ के वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा प्रकल्प पंकज गोयल के नेतृत्व में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इसके पश्चात
रात्रि 7 बजे पारिवारिक माहौल में होटल श्रेष्ठ में डीजी रोटेरियन अखिल मिश्रा एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटे विनोद बट्टीमार के साथ ऑफिशियल विजिट का कार्यक्रम किया गया।  विजिट कार्यक्रम के बाद सम्मान में एक विशेष पारिवारिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसका सभी ने लुत्फ़ उठाया। वहीं इस कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल थे ।

इन्होंने दी भव्यता – – डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सफल यात्रा
कल के अपने क्लब का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यक्रम सुबह से शाम तक क्लब अध्यक्ष आशीष महमिया , सचिव अंकित अग्रवाल , प्रोग्राम चेयरमैन पंकज गोयल एवं मनोज अग्रवाल ,सुशील रामदास, विजय अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी, संदीप अग्रवाल, संतोष अग्रवाल,आशीष अरोरा, अजय जिंदल, मुकेश अग्रवाल (AR),मुकेश अग्रवाल (RNB),मनीष गणगौर, दयानन्द अग्रवाल, गौरव मित्तल, नारायण अग्रवाल,अंकित कलानोरिया, शक्ति अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, सौरभ बट्टीमार ,जोगी वर्मा,गौरव अग्रवाल (BD)के मार्गदर्शन में प्रोग्राम बहुत ही शानदार एवं यादगार रहा। वहीं मंच के सफल संचालन के लिए आशीष अरोरा की विशेष भूमिका रही व क्लब के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button