छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का जड़ माने जाने वाले माड़वी हिड़मा की ताजा तस्वीर 25 साल बाद आई सामने, एक करोड़ का इनामी नक्सली है माड़वी 

 

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का जड़ माने जाने वाले माड़वी हिड़मा की ताजा तस्वीर 25 साल बाद सामने आई है. वर्तमान में केंद्रीय कमेटी  में मेंबर माड़वी हिड़मा  की ताजा तस्वीर में वे एक ऑटोमैटिक राइफल और काले ड्रेस में नजर आ रहा है. बता दें कि इसपर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

सुरक्षा बलों का सबसे अहम निशाना
नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों के लिए बसवाराजू के मारे जाने के बाद अब माड़वी हिड़मा ही उनका बड़ा टास्क है. बीते कई सालों से सुरक्षा बल को उसकी तलाश है, लेकिन वे हर बार बचकर निकल जाता है. हालांकि, जानकारी के अनुसार, उसकी ये ताजा तस्वीर 10 साल पुरानी हो सकती है, क्योंकि माडवी हिड़मा की उम्र 50 से 55 साल बताई जाती है और तस्वीर से 40 से 45 साल की उम्र का अंदाजा लगाया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि माओवादी संगठन में कई बड़े कैडर के तस्वीर आसानी से मिल सकती है, लेकिन माड़वी हिड़मा की तस्वीर इंटेलिजेंस के पास 25 साल पुरानी ही नजर आती है.

 

नक्सली माड़वी हिड़मा कौन है?
छत्तीसगढ़ के बस्तर में माड़वी हिड़मा को नक्सलवाद का पर्याय माना जाता है. नक्सली माड़वी हिड़मा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई और नामों से भी जाना जाता है. सुकमा उसका गढ़ रहा है. यहां पर होने वाली सभी नक्सल गतिविधियों पर उसका हमेशा से नियंत्रण रहा है. वह वर्ष 1990 में नक्सलियों के संगठन से जुड़ा और पिछले कई साल से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है. छत्तीसगढ़ में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने वाले इस दुर्दांत नक्सली का जन्म सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हुआ था.









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button