CG News: सिटी कोतवाली में दो एएसआई और एक आरक्षक के बीच झड़प, पुलिस अधीक्षक ने दिए लाइन अटैच के निर्देश
कोरबा। सिटी कोतवाली में 6 नवंबर 2024 की शाम को दो सहायक उप निरीक्षक (ASI) अजय सिंह और अश्वनी वर्मा, तथा कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच गंभीर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे पुलिस महकमे की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, आरक्षक नितेश मिश्रा और एएसआई अश्वनी वर्मा ने गवाहों और मुखबिरों को लेकर एएसआई अजय सिंह पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जब अजय सिंह ने इस बारे में सफाई चाही, तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान एएसआई अश्वनी वर्मा ने हस्तक्षेप किया, जिससे विवाद और बढ़ गया और दोनों एएसआई आपस में भिड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएसपी भूषण एक्का को जांच सौंपी। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर दोनों एएसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि आरक्षक पहले से ही न्यायालय कार्य में संलग्न है। इस मामले का डॉक्टरी मुलाहिजा सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना की उपस्थिति में जिला अस्पताल में कराया गया।
Sau khi trải nghiệm pikashow github , mình cảm thấy giao diện mobile được tối ưu rất tốt. TONY08-10