छत्तीसगढ़

CG Crime: छाती पर बैठकर दबाया महिला का गला, फिर पीते रहे बीड़ी, चंद रुपये और चांदी की ऐंठी के लिए हत्‍या 

बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. चांदी की ऐंठी और कुछ रुपये के लालच में गांव के ही दो युवकों ने 65 वर्षीय महिला की जान ले ली. हत्या के बाद दोनों आरोपी शव के पास बैठकर बीड़ी पीते रहे, फ‍िर फरार हो गए. घर से बदबू आने पर चार दिन बाद महिला का शव बरामद किया गया. जांच के बाद पुल‍िस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, 65 साल की देवबती महार रानीतराई गांव में बने अपने घर में अकेली रहती थीं. वह गांव की कोटवारिन भी थीं. बीती 2 अक्टूबर को गांव में ही रहने वाले गोलू उर्फ महेंद्र साहू और महेंद्र कुमार साहू नाम के युवक चोरी के इरादे से उनके घर पहुंचे. देवबती ने जैसे ही दरवाजा खोला दोनों ने महिला को जमीन पर पटक दिया और फिर छाती पर बैठकर गला दबाकर उनकी हत्‍या कर दी. इसके बाद घर में रखे 24 हजार रुपये और चांदी ऐंठी पार कर दी.

बुजुर्ग महिला की हत्‍या के बाद भी आरोप‍ियों के हांथ नहीं कांपे. दोनों शव के पास बैठकर बीड़ी पीते रहे और बातें करते रहे. कुछ देर बाद घर से फरार हो गए. चार द‍िन बाद महिला के घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुल‍िस घर पहुंची तो अंदर महिला की लाश पड़ी थी. पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्‍पताल भेजा और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों तक पहुंची और उन्‍हें गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी के जेवर, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों ने इससे पहले नांहदा गांव में भी एक सूने मकान से ढाई लाख रुपए की चोरी की थी. आरोप‍ियों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उन्‍हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्‍हें जेल भेज द‍िया गया.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button