बिलासपुर में खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग, लपटों से बढ़ी दहशत, शॉर्ट-सर्किट की आशंका

छत्तीसगढ़ May 30, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
बिलासपुर में खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग, लपटों से बढ़ी दहशत, शॉर्ट-सर्किट की आशंका

बिलासपुर में खाद्य तेल एजेंसी में भीषण आग, लपटों से बढ़ी दहशत, शॉर्ट-सर्किट की आशंका

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब व्यापार विहार स्थित चौधरी खाद्य तेल एजेंसी में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के व्यापारियों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. बताया जा रहा है कि एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था. आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. घटना के समय एजेंसी के आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई. व्यापार विहार क्षेत्र में कई अन्य एजेंसियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी स्थित हैं. ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका हो सकती थी. सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

खबर शेयर करें: