दर्शनार्थियों से भरी बस हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दर्शनार्थियों से भरी बस हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल

दर्शनार्थियों से भरी बस हादसे का शिकार, एक की मौत, कई घायल


जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य लोग घायल हो गए।

बस तिरुपति जा रही थी
जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से लगभग 30 से अधिक लोगों को लेकर तिरुपति जा रही थी। दुर्घटना सुबह 5–6 बजे हुई, जब चालक को झपकी आ गई और बस का संतुलन बिगड़ गया।

पुलिस और अस्पताल में राहत कार्य
सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

खबर शेयर करें: