रायगढ़

Sarangarh-Bilaigarh News: बिलाईगढ़ में खूनी ‘छेरछेरा’; सरपंच के खिलाफ शिकायत करने पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मल्दी गांव में छेरछेरा त्यौहार के दिन आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की है।

 

3 जनवरी को प्रार्थी पुलेश्वर वर्मा पिता मोहित वर्मा निवासी ग्राम मल्दी ने थाना बिलाईगढ़ मैं रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम मल्दी मैं बीते पंचायत चुनाव के समय से वर्तमान सरपंच रामस्वरूप साहू के साथ आपसी मनमुटाव चल रहा था दिनांक 3/ 1/ 2026 को शाम 6:00 बजे लगभग ग्राम रमतला निवासी सहेत्तर साहू से ग्राम पंचायत मालदी के सरपंच के खिलाफ निर्माण कार्य में शिकायत करते हो कहकर गाली गलौज मारपीट हुआ था जिसके रिपोर्ट करने प्रार्थी पक्ष थाना आते समय शाम 7:00 बजे लगभग सहेत्तर साहू, ग्राम मल्दी के अजय कुमार साहू विजय कुमार साहू हरीश साहू उमेश साहू दरस यादव दीपक यादव भागीरथी यादव को बुलाकर योजना बद्ध तरीके से पुलेश्वर वर्मा, मोहित वर्मा शोभित वर्मा को लाठी डंडा से मारपिट कर प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाये हैं की सूचना पर थाना बिला ईगढ़ में अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 126 (2),191(2),191(3),190,118(1),109(1)61(2)BNS के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया विवेचनाके दौरान दिनांक 4/ 1/ 2026 को आरोपी भागीरथी यादव दीपक कुमार यादव निवासी मलदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था,फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी, आज दिनांक 8 /1/ 2026 को फरार आरोपी विजय कुमार साहू, अजय कुमार साहू,चिरंजीवी उर्फ हरीश कुमार साहू, दरस कुमार यादव निवासी ग्राम मल्दी तथा ग्राम रामतला निवासी सहेत्तर साहू के कब्जे से घटना में उपयोग किया लाठी डंडा चाकू को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button