कटघोरा में दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कर दी गई हत्या,

छत्तीसगढ़ December 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
 कटघोरा में दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कर दी गई हत्या,

 कटघोरा में दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कर दी गई हत्या,

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भी थे अक्षय, तीन नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम

अग्रवाल सभा कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राधेश्याम गर्ग के सुपुत्र थे अक्षय

अग्रवाल समाज ने भी करी घटना की निंदा,हत्यारो को पकड़ने की करी मांग

 

​सक्ती- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में 23 दिसंबर को कारखाना मोहल्ला निवासी जनपद पंचायत पूरी उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत 
हमले के बाद अक्षय गर्ग को लहूलुहान हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र में तनाव और आक्रोश

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे कटघोरा और जिले में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल के बाहर परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। जिले के आला पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

अग्रवाल सभा कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग के सुपुत्र थे अक्षय

अक्षय गर्ग कटोरा अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग के सुपुत्र थे, तथा उनकी हत्या पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज में भी आकृष व्याप्त है तथा अग्रवाल समाज ने अक्षय गर्ग के हत्यारो को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है

खबर शेयर करें: