छत्तीसगढ़

CG News: कोल घोटाले में ACB और EOW का बड़ा एक्शन, आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2022 में ईडी की रेड के बाद से फरार चल रहा था। ब्यूरो की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, ब्यूरो में विवेचनाधीन अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 7, 7 ए एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 एवं 420, 120बी, 384, 467, 468, 471 भा.द.वि. में अवैध कोल लेवी की वसूली की योजना, वसूली करना से लेकर अवैध धनराशि का निवेश मे संलिप्त आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी वर्ष 2022 मे ईडी रेड के बाद से लगातार फरार चल रहा था। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध न्यायालय से पूर्व मे स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। आरोपी नवनीत तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर विस्तार से पूछताछ की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button