सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ा एक्शन, 53 अतिक्रमणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ा एक्शन, 53 अतिक्रमणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ा एक्शन, 53 अतिक्रमणकर्ताओं को किया गिरफ्तार


धमतरी: छत्तीसगढ़ के सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण रोकने के लिए सुरक्षा टीम ने कोंडागांव जिले के 53 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी–तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्रों में पेड़ और झाड़ियों की कटाई करने का प्रयास किया।

सुरक्षा बलों ने धर दबोचा
उदंती सीतानदी के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि आरोपी बिना अनुमति के कोर जोन में घुसे और सभी कुल्हाड़ी लेकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही सहायक संचालक और परिक्षेत्र अधिकारियों के नेतृत्व में वन कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 53 कुल्हाड़ी जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई और सजा का प्रावधान
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार 53 अतिक्रमणकर्ताओं को 14 दिनों के लिए रिमांड पर जेल भेजा गया। ऐसे मामलों में 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त बनाने में सफलता
उप निदेशक ने यह भी कहा कि पिछले 3 वर्षों में टाइगर रिजर्व ने 750 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया है और वन्यजीव संरक्षण में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

खबर शेयर करें: