धान खरीदी में गड़बड़ी तो कुर्सी जाएगी कलेक्टर की! CM साय ने दी कड़ी चेतावनी — कहा, एक-एक दाना खरीदा जाएगा, कोई खेल बर्दाश्त नहीं
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सीएम ने दिए सख्त निर्देश — हर जिले में होगी पैनी निगरानी और पारदर्शिता पर फोकस

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में साफ शब्दों में चेतावनी दी है — धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यदि गड़बड़ी मिली तो कलेक्टर खुद जिम्मेदार होंगे।
सीएम साय ने कहा कि 15 नवंबर से राज्यभर में धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को पहले से ही तैयारियां पूरी करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर गहन निगरानी रखी जाए और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से खरीदी प्रक्रिया की चौकसी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिवों को जिलों में सीधे निगरानी करने के आदेश दिए और चेताया कि इस बार “कोई लापरवाही या गड़बड़ी नहीं चलेगी।”
उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा, कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा। साथ ही निर्देश दिया कि किसान पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा किया जाए। जिन जिलों में पंजीयन की रफ्तार धीमी है, उनसे आगे की कार्ययोजना ली गई है।
सीएम ने यह भी कहा कि दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क समस्या होने पर विशेष शिविर लगाकर पंजीयन कराया जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
गौरतलब है कि यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की गई, जहां सीएम साय कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
13 अक्टूबर को एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर चर्चा होगी, जबकि पहली बार कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन होगा, जहां राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभागीय समन्वय पर फोकस रहेगा।
🟢 CM साय का साफ संदेश:
“धान खरीदी में कोई घोटाला हुआ… तो जवाब कलेक्टर देंगे!”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






