छत्तीसगढ़

CG News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, हादसे में मामा भांजे की हुई मौत

 जगदलपुर। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बड़ेठेमली में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना के बाद घर में मातम छा गया।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि फरसगांव निवासी मामा-भांजे मेला देखने के लिए बाइक में सवार होकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान बड़े ठेमली के जंगल में अचानक से बाइक का नियंत्रण बिगड़ने से दोनों गड्ढे में जा गिरे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जहां दोनों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं, इस घटना में लोकेश मंडावी व कमलेश नेताम की मौत हो गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button