CG News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी  गिरफ्तार, 10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका आरोपी

छत्तीसगढ़ October 15, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी  गिरफ्तार, 10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका आरोपी

CG News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, आरोपी  गिरफ्तार, 10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका आरोपी

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश भारती को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नहाते समय चुपके से बनाए फोटो-वीडियो

पुलिस के अनुसार, आरोपी रूपेश भारती ने कथित तौर पर पीड़िता के नहाते समय चुपके से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 10 हजार रुपये की मांग की। भयभीत पीड़िता ने आरोपी को रकम दे दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की ब्लैकमेलिंग बंद नहीं हुई।

आरोप है कि आरोपी लगातार पीड़िता को परेशान कर रहा था और पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी देता था।

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लगातार प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पामगढ़ में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों का रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल और सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: