Uncategorized

जशपुर में आज ‘हाई अलर्ट’ मूवमेंट! सलियाटोली पहुंच रहे CM साय, क्या है 12 करोड़ की सौगात के बाद अगला बड़ा संदेश?

सलियाटोली दौरे के साथ ही चुनावी प्रक्रिया पर भी आज बेहद अहम दिन, एसआईआर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासनिक हलकों में आज हलचल तेज रहने वाली है। 12 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के सलियाटोली दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद कर दी गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11.30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होंगे। वे दोपहर 12.50 बजे ग्राम सलियाटोली पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के बाद शाम 4.15 बजे उनके रायपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम है।

इधर, आज का दिन सिर्फ मुख्यमंत्री के दौरे के लिहाज से ही नहीं, बल्कि मतदाता सूची से जुड़े एक बड़े अपडेट के कारण भी बेहद अहम है। एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन है। प्रशासन के मुताबिक 23 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज की जा सकेगी।

वहीं 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चलेगी। मतदाता सूची में दर्ज नामों की मापदंडों के अनुसार जांच 17 फरवरी को होगी, जबकि 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

👉 ऐसे में आज का दिन प्रशासन और आम जनता—दोनों के लिए बेहद निर्णायक माना जा रहा है।
👉 सवाल यही है कि सलियाटोली से मुख्यमंत्री साय कौन-सा नया संदेश देंगे, और मतदाता सूची को लेकर कितने लोग आज आखिरी मौके का फायदा उठा पाएंगे?





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button