छत्तीसगढ़

CG News: घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर कार्रवाई, खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किए 11 भरे सिलेंडर

बालोद। बालोद जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरुपयोग पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों के अवैध उपयोग की शिकायतों को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी श्रद्धा दिल्लीवार, खाद्य निरीक्षक सुधीर खेस्स एवं खाद्य अमलों की टीम ने बालोद नगर के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गणेश पावभाजी सेंटर, नेताजी होटल सदर रोड, नमो टी-स्टॉल, जनता भोजनालय, छत्तीसगढ़ साहू जलेबी समोसा भंडार तथा देवांगन टी-स्टॉल जवाहर मार्केट सहित कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया। इस पर विभाग ने कुल 11 भरे हुए सिलेंडर जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button