हादसा: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा मां-बेटी का जीवन, दुर्ग में दहशत

दुर्ग: जिले में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार मां और उसकी डेढ़ साल की बेटी की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पास भारतीय दयानंद आर्य उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास हुई, जहां मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों को रौंद दिया।
जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय विकास साहू अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ घर से बाहर किसी काम से निकले थे। जैसे ही वे स्कूल के पास पहुंचे, उन्होंने सामने आ रहे ट्रैक्टर को देखकर ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे बैठी उनकी पत्नी और बच्ची स्कूटी से गिर गईं और ट्रॉली के पिछले पहियों के नीचे आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शी चुम्मन देशमुख ने बताया कि ट्रैक्टर (सीजी 07 डी 3977) और ट्रॉली (सीजी 07 एन 4992) उस समय स्कूल के पास से गुजर रही थी। झटके से स्कूटी से गिरने के कारण दोनों महिला और बच्ची सीधे ट्रॉली के पहियों की चपेट में आ गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






