छत्तीसगढ़ में DMF और आबकारी घोटाले पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी रेड, कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

Uncategorized November 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में DMF और आबकारी घोटाले पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी रेड, कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

छत्तीसगढ़ में DMF और आबकारी घोटाले पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी रेड, कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले को लेकर एसीबी और EOW ने आज से बड़ी कार्रवाई शुरू की है। लगभग 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में रेड जारी है। इस कार्रवाई में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं।

पूर्व अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों के साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। वहीं, DMF घोटाले के मुख्य आरोपी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर EOW की टीम ने दबिश दी।

इसके अलावा, बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा और अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी रेड की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी साझा नहीं की है।

इस कार्रवाई से आबकारी और DMF घोटाले के मामलों में जांच का दायरा और व्यापक होने का संकेत मिलता है।

खबर शेयर करें: