Sakti News: युवती से दो लोगों ने किया गैंगरेप, नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, दो महिलाओं ने भी दिया वारदात में साथ, दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ December 16, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sakti News: युवती से दो लोगों ने किया गैंगरेप, नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, दो महिलाओं ने भी दिया वारदात में साथ, दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार

Sakti News: युवती से दो लोगों ने किया गैंगरेप, नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, दो महिलाओं ने भी दिया वारदात में साथ, दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार

 

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती से गैंगरेप  का एक मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने युवती को नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं दो महिलाओं ने भी इस वारदात में उनका साथ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो लोगों ने युवती से बारी-बारी से किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला मालखरौद थाना क्षेत्र का है। यहां दो लोगों ने एक युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है। उन्होंने उसे नौकरी, कपड़े और टॉप्स दिलाने का झांसा दिया, इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों की इस पूरी वारदात में उनकी दो महिला साथियों ने भी पूरा साथ दिया। ऐसे में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

नौकरी-कपड़े और टॉप्स दिलाने का दिया झांसा

जानकरी के मुताबिक, पीड़िता गांव में अपने दादा दादी के साथ रहती है। वहीं उसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। 31 अक्टूबर को पीड़िता अपने गांव के तालाब के पास थी, तभी आरोपी झनकेश्वर चंद्रा लक्ष्मी महंत के साथ वहां आया और पीड़िता को कान की बाली, कपड़े और नौकरी का झांसा देकर डोंडकी गांव में धनकुंवर यादव के यहां ले गए।

 

दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर झनकेश्वर चंद्रा, लक्ष्मी महंत ,धनकुंवर यादव और प्रदीप निराला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: