छत्तीसगढ़

CG News: तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, चालक फरार, मची अफरा-तफरी 

रायपुर. राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी एक्टिवा स्कूटी से घड़ी चौक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल की मरचुरी भेज दिया। पुलिस ने कहा कि बस चालक की तलाश जारी है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान की जा सके। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने लापरवाह बस चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति भी बन गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button