लकड़ी से लिखी सफलता की कहानी: बच्चों की काष्ठ कला ने राज्यपाल को किया प्रभावित, मिले 50 हज़ार रुपये का अनुदान 

Uncategorized October 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
लकड़ी से लिखी सफलता की कहानी: बच्चों की काष्ठ कला ने राज्यपाल को किया प्रभावित, मिले 50 हज़ार रुपये का अनुदान 

लकड़ी से लिखी सफलता की कहानी: बच्चों की काष्ठ कला ने राज्यपाल को किया प्रभावित, मिले 50 हज़ार रुपये का अनुदान 

रायपुर। रचनात्मकता और हुनर का ऐसा संगम शायद ही कहीं देखने को मिले — जब कोण्डागांव जिले की मड़ानार शाला के बच्चों ने अपनी काष्ठ कला (वुड आर्ट) से राज्यपाल रमेन डेका को चकित कर दिया।

राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात के दौरान छात्रों ने लकड़ी से बनी शानदार पोट्रेट्स भेंट कीं। यह कला उनके विद्यालय में दी जा रही विशेष काष्ठ कला प्रशिक्षण का हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के कौशल विकास (Skill Development) को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

विद्यालय के शिक्षक शिवचरण साहू ने बताया कि बच्चे न केवल मूर्तियां, बल्कि घरेलू उपयोग की सुंदर वस्तुएं भी तैयार कर रहे हैं।
राज्यपाल डेका ने बच्चों की मेहनत और सृजनशीलता की खुलकर प्रशंसा की और प्रशिक्षण के सुचारू संचालन के लिए 50 हज़ार रुपये अनुदान की घोषणा की।

इस अवसर पर प्रधानपाठिका हिना साहू और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: