छत्तीसगढ़

CG News: जहरीले सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों को डंसा, पिता-पुत्र की हुई मौत, महिला की हालत गंभीर

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शुक्रवार की तड़के घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया। इस घटना में सांप के काटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है,जबकि गंभीर रूप से आहत हुई महिला का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

इंदिरा नगर जमनीपाली में शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 3 बजे यह घटना हुई। यहां निवासरत चूड़ामणि भारद्वाज (52) उसकी पत्नी रजनी भारद्वाज (45) वर्ष अपने पुत्र प्रिंस (10)के साथ घर में एक ही जगह पर सो रहे थे। इस बीच रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। चूड़ामणि और उसके पुत्र को सांप के काटे जाने का पता नहीं चला, लेकिन रजनी भारद्वाज ने सांप को देख लिया। उसको भी सांप ने काट लिया था।

रजनी ने किसी तरह घटना की जानकारी चूड़ामणि के भाई को दी। इसके बाद तीनों को रात में ही उपचार के लिए जमनीपाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन यहां हॉस्पिटल को खुलवाने में ही आधे घंटे का समय बीत गया। इसके बाद यहां उपस्थित कर्मचारियों ने अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने को कहा।

इधर सांप के काटे जाने से तीनों की हालत काफी बिगड़ गई थी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने चूड़ामणि भारद्वाज और उसके पुत्र प्रिंस भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनी भारद्वाज की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button