केरल की राजनीति में बदलाव की शुरुआत, विकास पर जनता ने जताया भरोसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा–एनडीए को मिले जनसमर्थन को राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केरल में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-एनडीए के लिए जनता का समर्थन केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में फैल रही सर्वांगीण विकास की किरण अब केरल तक भी पहुंच गई है और इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। लोगों ने दिखाया है कि केवल हमारी पार्टी के पास राज्य की विकास आकांक्षाओं को गति देने की दृष्टि और क्षमता है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने वाले हमारे सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और प्रशंसा। आपकी ऊर्जा, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






