छत्तीसगढ़

रक्तरंजित रहस्य का पर्दाफाश! भतीजे ने ही किया था चाचा-चाची का कत्ल — 6 घंटे में पुलिस ने सुलझाया घरघोड़ा डबल मर्डर केस

पैसों के विवाद और पुरानी रंजिश में सुलगी रिश्तों की नफरत — दंपती की हत्या से दहला रायगढ़

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज़ 6 घंटे में खुलासा कर दिया। ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में बुधवार सुबह पति-पत्नी के रक्तरंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया — हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के ही भतीजे और उसके रिश्ते के मामा ने की थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक गुरबार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) की हत्या मंगलवार देर रात घर के बाहर की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और उसका साथी भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) ने पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जांच के लिए एसपी दिव्यांग पटेलएएसपी आकाश मरकामएसडीओपी सिद्धांत तिवारी, और डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

🩸 कैसे हुआ कत्ल — सुनिए खुद हत्यारों की जुबानी

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि तीन साल पहले उनके परिवार और मृतक के बीच मारपीट हुई थी। इसके अलावा ₹6000 के गुम हुए पैसों को लेकर भी विवाद था। उसी रंजिश के चलते दोनों ने हत्या की योजना बनाई।
21 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी गुरबार सिंह के घर पहुंचे, जहां साथ में खाना-पीना हुआ। इसी दौरान बहस बढ़ी और मृतक ने उन्हें गालियां दीं। गुस्से में आकर दोनों ने डंडे, लात-घूंसों से हमला कर दंपती को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी दोनों मौके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 6 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

दोनों आरोपियों —
➡️ भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20 वर्ष), पिता शिवप्रसाद राठिया
➡️ ओमप्रकाश राठिया (32 वर्ष), पिता सेतराम राठिया
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









प्रार्थी बलराम राठिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 282/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button