रायगढ़

रायगढ़ में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, पिकअप और ईको की भिड़ंत में पिता की मौत, 3 मासूम घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पिकअप और इको वाहन में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में साप्ताहिक बाजार करके लौट रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं, उसके तीन बच्चे घायल हो गए हैं। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता भगत निवासी कमोसिंनडांड ने धरमजयगढ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसके पति पौलाराम भगत (33) कल अपने तीनों बच्चों अर्पण भगत (9), अरूणा भगत (7), अलावा अंशु भगत (5) के साथ साप्ताहिक बाजार करने अपने ईक्को गाडी में सवार होकर धरमजयगढ गए थे। शाम करीब 7:30 बजे उसे फोन के जरिए सूचना मिला कि उसके पति और बच्चे जब घर लौट रहे थे, इस दरम्यान जब वे मिरीगुडा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे ही थे कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि पीकप वाहन एवं इक्को वाहन के बीच आमने-सामनें में एक्सीडेंट हुआ था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल बच्चे और उसके पिता पौलाराम भगत को सिविल अस्पताल धरमजयगढ में भर्ती कराया गया था। जहां पौलाराम भगत की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता भगत की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button