CG में तेंदुए का शिकार, कुंए में मिली लाश, पंजे उखाड़ ले गए शिकारी

छत्तीसगढ़ December 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG में तेंदुए का शिकार, कुंए में मिली लाश, पंजे उखाड़ ले गए शिकारी

CG में तेंदुए का शिकार, कुंए में मिली लाश, पंजे उखाड़ ले गए शिकारी

 

रायपुर। राज्य में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात धमतरी वनमंडल के उत्तरी सिरपुर में तेंदुए के शिकार की घटना सामने आई है। तेंदुए की बॉडी एक कुंए में पाई गई है। जब उसे बाहर निकालकर देख गया तो उसके पैर के चारों पंजे गायब मिले। तेंदुए के शिकार की पुष्टि वन अफसरों ने भी की है।

तेंदुआ के शिकार की जानकारी मिलने के बाद वन अफसरों में हड़कंप मच गया है। शिकारियों की पतासाजी करने जंगल सफारी से डॉग स्क्वायड की टीम रवाना की गई है। वन विभाग के आला अफसरों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

एक माह के भीतर इतने शिकार
नवंबर से दिसंबर माह के भीतर 10 से अधिक वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं सामने आई हैं। एक माह के भीतर सूरजपुर में बाघ के शिकार की घटना के साथ ही भोरमदेव में तेंदुआ, चार बायसन, खैरागढ़ में तेंदुआ तथा कवर्धा में बायसन, साथ ही बलौदाबाजार वनमंडल में बायसन का गला काटने तथा यूएसटीआर में सांभर एवं गोमर्डा में जंगली सूअर के शिकार की घटना सामने आ चुकी है।

खबर शेयर करें: