Jashpur News: होली से पहले नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, ओडिशा से एमपी जा रहा था 9 लाख का गांजा, कुनकुरी पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोचा, रिश्तेदारी में तस्करी का खेल, साले ने उपलब्ध कराया गांजा

जशपुर। होली के त्यौहार से पहले जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कुनकुरी पुलिस ने एक मॉडिफाइड बोलेरो से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए गाड़ी के नीचे एक खास ‘गुप्त चेंबर’ बनवाया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह को पिछले दिनों मुखबीर से गुप्त सूचना मिला कि ओड़िसा की ओर गांजा की एक बड़ी खेप मध्यप्रदेश पासिंग बोलेरो में जशपुर जिले से होकर सिंगरौली जाने वाली है, इस सूचना पर थाना कुनकुरी को स्टाॅफ लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को कड़ी चेकिंग करने के निर्देष दिये थे।
बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार उक्त वाहन क्र. एम.पी. 66 जेड.एच. 6806 कुनकुरी क्षेत्र में आया, जिसमें चालक रामेष्वर यादव के अलावा अन्य 02 व्यक्ति गोलारमन एवं शिवराम व्यक्ति वाहन के अंदर बैठे थे, उनसे उनका नाम, पता एवं आने-जाने संबंधी पूछकर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर उन्हें वाहन उनके वाहन की बारीकी से तलाषी ली गई, तलाशी के दौरान वाहन के नीचे माॅडीफाईड कर बनाये गुप्त चेंबर को खोलकर देखने पर उसमें 18.4 किलो गांजा कीमती 09 लाख रू. का मिलने पर उक्त गांजा को जप्त कर उक्त तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में उनके द्वारा उक्त गांजा को ओड़िसा में मौजूद रिष्तेदार (साला) उन्हें दिया था, जिसे वे उक्त बोलेरो में छिपाकर सिंगरौली विक्रय करने हेतु ले जा रहे थे। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस द्वारा गांजा उपलब्ध कराने वाले रिष्तेदार को भी आरोपी बनाया गया है एवं गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया है।
मामले की कार्यवाही व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित आरोपीणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, स.उ.नि. मनोज साहू, आर. 586 मुकेश पाण्डेय, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, आर. 603 विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. गोलारमन यादव उम्र 61 साल निवासी खंधौली थाना जियामन जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
2. शिवराम यादव उम्र 26 साल निवासी बेलाहवा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
3. रामेष्वर यादव उम्र 30 साल निवासी खंधौली थाना जियामन जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश)
4. रिष्तेदार निवासी ओड़िसा।
मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि – “पुलिस ने कुनकुरी क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन से 18.4 किलो ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ 03 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इसी के साथ सिटी कोतवाली जशपुर ने भी 02 आरोपियों से 24.840 किलो गांजा कीमती 12.42 लाख जप्त किया गया है, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।”
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






