रायगढ़

“चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग: वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले — 5 नए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति ‘मील का पत्थर’, जनता के वोट का सार्थक परिणाम”

 





रायगढ़ :– डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश के गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से स्वीकृति मिलना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि को मील का पत्थर बता इस स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह निर्णय चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक अब डॉक्टर आपके जिले में ही तैयार होंगे और इलाज भी वहीं मिलेगा।उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी का हार्दिक आभार जताया और कहा कि यह डबल इंजन सरकार के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। ओपी चौधरी ने कहा यह जनता के वोट का सम्मान है। यह स्वीकृति आम आदमी द्वारा भाजपा को दिए गए वोट का सार्थक परिणाम है। आम जनता यह विश्वास रखे कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा ध्येय है। कांग्रेस के 5 सालो पर भाजपा सरकार के ढाई सालों का सुशासन भारी है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पहले, पिछले पांच साल में सत्ता का कैसे दुरुपयोग किया गया, उसे आम जनता ने देखा और समझा। जनता ने बड़ा जनादेश भाजपा को दिया। यही वजह है कि आज ट्रिपल इंजन की सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रयत्नशील है, ताकि हर छत्तीसगढ़िया अपने जीवन में भाजपा की सत्ता आने पर बदलाव महसूस कर सके। 5 कॉलेजों की स्वीकृति से 250 नई MBBS सीटें होगी जिससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर अपने गृह जिले में मिलेगा। स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा। बस्तर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़ जैसे दूरस्थ अंचलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज की सुविधा बढ़ोतरी होगी। इलाज हेतु बाहर जाने की विवशता खत्म होगी पलायन रुकेगा। इलाज और पढ़ाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता घटेगी। मेडिकल कॉलेजों से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार सृजित होंगे। वित्त मंत्री,ओपी चौधरी ने
डबल इंजन सरकार का आशय बताते हुए कहा दिल्ली से स्वीकृति और रायपुर में क्रियान्वयन। चुनाव के दौरान भाजपा के वादे परिणाम देते हैं ।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button