सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर बाबैन में नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत तीसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ

देश July 14, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर बाबैन में नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत तीसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर बाबैन में नवीन कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत तीसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ

 

वैज्ञानिक अन्न भंडारण के प्रति जागरूक कर, किसानों की आय बढ़ाने का करेगा काम नवीन कृषि संकल्प अभियान

बाबैन, 14 जुलाई। अन्न भंडारण व्यवस्था के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाबैन में तीसरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिन्दल के विजन की सराहना करते हुए अन्न भंडारण व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर उन्होंने प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव शेयर किए और किसानों की आय में वृद्धि करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अभियान के तहत आज बाबैन के किसान रैस्ट हाउस में आयोजित तीसरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों और कृषि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सांसद नवीन जिन्दल के विजन की सराहना करते हुए सभी वक्ताओं द्वारा अन्न भंडारण व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर उन्होंने प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव भी शेयर किए और किसानों की आय में वृद्धि करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसमें किसानों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं ताकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें सशक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों और रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से तैयार अन्न, सब्जियों और दूध के सेवन से गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं ताकि आय में वृद्धि हो और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नवीन कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने की किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपनी मेहनत से पैदा किए गए प्रत्येक दाने का वैज्ञानिक तरीके से भंडारण करें। सुरक्षित अन्न भंडारण से न केवल खाद्यान्न की बर्बादी रुकेगी बल्कि किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य भी मिलेगा।

इस अवसर पर नवीन कृषि संकल्प अभियान के कोर्डिनेटर ईशान पांडे ने कहा कि नवीन कृषि संकल्प अभियान कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर 23 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि किसानों को जागरूक करके वैज्ञानिक अन्न भंडारण व्यवस्था की ओर मोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों एवं सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक अन्न भंडारण की आधुनिक तकनीकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वेयरहाउस जगाधरी के डिप्टी जनरल मैनेजर विंध्य गौरव, प्रगतिशील किसान गुरदयाल सिंह, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. कर्म सिंह और डॉ. श्याम जावर ने सही भंडारण व्यवस्था और कीट नियंत्रण की विधियों की जानकारी दी ताकि किसान फसल के नुकसान को कम कर सकें।

नवीन कृषि संकल्प अभियान के तीसरे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मार्किट कमेटी चेयरमैन जसविंदर सैनी, बाबैन भाजपा प्रभारी देशराज शर्मा, भीम सिंह महामंत्री, अनिल सैनी महामंत्री, नरेंद्र गोजरे किसान मोर्चा अध्यक्ष, गुरमीत सिंह शक्ति केंद्र प्रमुख, संजीव सिंगला सरपंच बाबैन, अमित सैनी पोंकी और लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

खबर शेयर करें: