छत्तीसगढ़

CG News: तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, हादसे में एक की मौत; दूसरा घायल

जगदलपुर। चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनदयाल चौक में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात एक ट्रक चारामा से रायपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान पीछे चल रहे बाइक सवार ने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सामने चल रहे ट्रक से जा टकराया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button