CG BREAKING: ब्लू वाटर खदान में मिली सिर कटी लाश, देखकर लोगों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। नवा रायपुर इलाके में स्थित ‘ब्लू वाटर’ के नाम से मशहूर पानी से भरी खदान में एक सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने खदान के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। शव की हालत संदिग्ध लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला।
शरीर से गायब है सिर, नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस जांच में सामने आया है कि शव का सिर पूरी तरह से गायब है। मृतक का सिर न तो पानी में मिला है और न ही आसपास के इलाके से कोई सुराग हाथ लगा है। इस निर्मम घटना को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां ठिकाने तो नहीं लगाया गया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






