छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गांधी जी के छायाचित्र पर अर्पित की गई पुष्पांजलि, सत्य और अहिंसा के विचारों को किया याद

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि गांधी जी के सत्याग्रह और दृढ़ संकल्प के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख आज भी हमें प्रेरित करती है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित रहे।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






