रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, दूर तक दिखा धुआं, सड़क पर लगा जाम, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा से कुडुमकेला मार्ग पर दोपहर 1 बजे हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, दोनों वाहनों के केबिन में ड्राइवर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे ड्राइवर की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल दूसरे ड्राइवर की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

 

दूर तक दिखा धुआं, सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका। घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर पूरी तरह से अभी भी काबू नहीं पाया सका है।



















पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहनों की मदद ली गई है। घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव के अनुसार, हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। एक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हो चुकी है। दूसरे के संबंध में आग बुझने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हादसे की मुख्य वजह हाईवा ड्राइवर की तेज रफ्तार और लापरवाही हो सकती है। अचानक हुई टक्कर के कारण ट्रेलर ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि, यह क्षेत्र पहले से ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है। यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button