खैरागढ़: डेम किनारे जंगल में चल रहा था ‘पत्तों का खेल’, अचानक टूट पड़ी पुलिस
ताश की गड्डी, नोटों का ढेर और 5 जुआरी रंगेहाथ धराए, लाखों का कैश जब्त

खैरागढ़। गातापार थाना क्षेत्र के मंडेलाटोला जंगल में डेम किनारे लंबे समय से चोरी-छिपे चल रही जुए की महफ़िल पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया। खैरागढ़ पुलिस की अचानक की गई दबिश से जंगल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन 5 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
🕵️♂️ गुप्त सूचना, फिर जंगल में घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडेलाटोला जंगल में बांध के पास बाहर से आए लोग पैसों का बड़ा दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ इलाके की घेराबंदी की और अचानक छापा मार दिया।
जैसे ही पुलिस पहुंची, जुआरियों में भगदड़ मच गई। कुछ अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
💰 ताश के पत्तों के बीच मिला नोटों का जखीरा
तलाशी के दौरान पुलिस को
-
🎴 52 पत्ती ताश
-
📱 मोबाइल फोन
-
💵 करीब 2 लाख 43 हजार रुपये नकद
बरामद हुए। मौके पर बाकायदा जुआ फड़ सजा हुआ था और पैसों पर दांव लगाए जा रहे थे।
👥 कौन हैं पकड़े गए जुआरी?
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
-
खैरागढ़ : दिलीप खत्री, देवा राजपूत
-
रायपुर : कुंदन निर्मलकर
-
राजनांदगांव : मकसुदन खरे
-
भिलाई-3 : निलकंठ साहू
सभी आरोपी जंगल में बैठकर संगठित तरीके से जुआ खेलते पाए गए।
⚖️ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)
के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






