छत्तीसगढ़

बालोद के CRPF जवान की MP में हार्ट-अटैक से मौत, 3 महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आमाडुला गांव निवासी सीआरपीएफ जवान देवनारायण दर्रो (27) का मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे मंगलवार को ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। साथियों ने तत्काल इलाज की व्यवस्था की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे जवान का पार्थिव शरीर डौंडी ब्लॉक स्थित उनके गृहग्राम आमाडुला पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।

 तीन महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि

इस दौरान भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब तीन महीने के मासूम बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। दिवंगत जवान जनवरी में इसी बेटे की छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंच गया। जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

देवनारायण दर्रो अपने पीछे तीन माह का बेटा और ढाई साल की बेटी छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार वे अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। जब उनका पार्थिव शरीर आमाडुला पहुंचा तो स्कूली बच्चों सहित पूरे गांव के लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button