Jashpur News: चचेरे मामा की सनक ने ली 3 माह के मासूम की जान, बहन पर टांगी से वार करते समय हुआ हादसा, पति-पत्नी के विवाद ने ली मासूम की जान

छत्तीसगढ़ December 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: चचेरे मामा की सनक ने ली 3 माह के मासूम की जान, बहन पर टांगी से वार करते समय हुआ हादसा, पति-पत्नी के विवाद ने ली मासूम की जान

Jashpur News: चचेरे मामा की सनक ने ली 3 माह के मासूम की जान, बहन पर टांगी से वार करते समय हुआ हादसा, पति-पत्नी के विवाद ने ली मासूम की जान

जशपुर। जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद में एक चचेरे मामा ने अपने ही 3 महीने के भांजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.12.25 को प्रार्थिया संगीता पति बासु राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरापाठ जोकरी नन्हेसर थाना सन्ना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 17.12.25 की शाम करीबन 05.00 बजे , अपने चचेरे भाई आरोपी रतन राम की पत्नी के साथ , गांव के ही कुआं के पास पानी भरते वक्त वाद विवाद हो गया था, फिर प्रार्थिया अपने घर आ गई थी व चचेरे भाई की पत्नी अपने घर चली गई थी। प्रार्थिया अपने घर के सामने खड़ी थी, व अपने तीन माह के बच्चे को पीठ में कपड़े से बांधकर गोदी की थी, उसी दौरान उसका चचेरा भाई आरोपी रतन राम आया, व अपनी पत्नी से विवाद करने के बात को लेकर, अपने हाथ में रखे टांगी की हत्थे से प्रार्थिया को जान से मार दूंगा कहकर, प्रार्थिया पर वार कर दिया, वार से बचने के लिए प्रार्थिया नीचे झुक गई, जिससे टांगी का हत्था, प्रार्थिया के पीठ में बंधे, उसके बच्चे को पड़ गया, और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सन्ना में आरोपी रतन उर्फ रतनू राम उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। शॉर्ट पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण टांगी के हत्थे से चोट के कारण होना बताया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रतन राम उर्फ रतनू उम्र 21 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रतन राम उर्फ रतनू के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। व उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायता उप निरीक्षक विदवा राम व आरक्षक विमलेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना सन्ना क्षेत्र में एक तीन माह के बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने जप्त किया है।

 

 

खबर शेयर करें: