छत्तीसगढ़

CG News: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान अपनी रायफर से खुद के सिर पर की फायरिंग, मौके पर मौत

  नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। जवान ने अपनी रायफर से सिर पर फायरिंग की। घटना के बाद गंभीर हालत में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टर्स ने आरक्षक के मौत की पुष्टि की है।







 

आज 25 दिसंबर को जिला नारायणपुर के थाना कोहकमेटा एरिया के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक क्र 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसके सर पर गंभीर चोटआई।

 

फायरिंग की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और जवान को तत्काल उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल नारायणपुर लाया गया। इस घटना में अत्यधिक खून निकल जाने के कारण चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही जवान की मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत कारण का होना पाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button