छत्तीसगढ़

CG News: 9वीं की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने देर रात छठ घाट पुल से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद गोताखोरों की टीम ने रातभर की मशक्कत के बाद नदी से छात्रा का शव बरामद किया। मृतिका की पहचान राजकिशोर नगर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button